क्या आप भी अपना एक YouTube Channel बनाना चाहते हैं? क्या आप भी YouTube Channel Kaise Banaye के बारे में जानना चाहते हैं। YouTube Google की ही एक Product हैं, इसके यूजर्स की संख्या 1 बिलियन से भी ज्यादा हो चुकी हैं। पूरी दुनिया के एक तिहाई लोग YouTube पर आ चुके है, इस से आप समझ ही रहे होंगे कि असल में YouTube लोगों के बीच कितना पॉपुलर हैं। आप भी YouTube का इस्तेमाल रोजाना करते आ रहे होंगे, कभी अपने सवाल का उत्तर जानने के लिए तो कभी मनोरंजन करने के लिए। ऐसे में आपके मन में भी कभी न कभी ये सवाल जरूर ही आता होगा की आखिर YouTube Channel Kaise Banaye?
तो अब आप चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्यूंकि आज इस Artilce में मैं आपको बताने वाला हु। की आप एक YouTube Channel कैसे बनाया जाता हैं और इसको बनाने के बाद कौन कौन सी सेटिंग्स आपको करनी होती हैं।
YouTube दुनिया के लगभग 91 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है और यह करीब 80 अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध हैं। आज के जमाने में YouTube न सिर्फ एक Video Platform बल्कि हमारे दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका हैं। YouTube के माध्यम से लोग रोजाना 5 बिलियन से ज्यादा वीडियो को देखते हैं। तो इस से आप समझ ही सकते है की अगर आप भी कोई Video बनाना चाहे तो देखने वाले लोगों की संख्या कितनी हैं। तो आपको अपने विडियोज को YouTube पर डालने के लिए एक Channel की जरूरत होगी।
तो आइए जानते है की YouTube Channel कैसे बनाए है, और इस Artilce में मैं आपको एक दम Step by Step Guide करने वाला हु। जिस से की आपको Channel बनाते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
YouTube क्या हैं?
YouTube एक तरह का Free Video Sharing Platform हैं, जहां आप चाहे जितना भी विडियोज देख सकते है। साथ ही आप यह Videos Upload भी कर सकते हैं। YouTube को साल 2005 में लॉन्च किया गया है, यह एक Google Owned Product हैं। आज इसके बारे में बात करे तो यह Internet की सबसे पॉपुलर Sites में से एक हैं। YouTube के विडियोज की बात करे तो इसपर एक महीने में करीब 6 बिलियन से ज्यादा घंटो की videos को लोगों के द्वारा देखा जाता हैं।
यह एक ऐसा Video Sharing Platform हैं, जहां आप किसी भी Topic पर विडियोज ढूंढ सकते है और आपको वह विडियोज बड़ी ही आसानी से मिल भी जायेंगे। यहां आप विडियोज को like, share, comment भी कर सकते है। यहां आप अपने विडियोज बनाकर भी डाल सकते है, जिसे लोग देख सके। आप YouTube को अपने Mobile, PCs, Laptop और Tablet के जरिए चला सकते हो।
YouTube Channel क्या हैं?
YouTube Channel, यूट्यूब पर लोगों द्वारा विडियोज Upload करने के लिए एक माध्यम हैं। अगर आपके पास एक YouTube Channel हैं तो ही आप YouTube पर अपने videos डाल सकते हैं। अगर आपके पास एक YouTube Channel नहीं है तो आप चाहकर भी YouTube पर अपने Videos शेयर नहीं कर पाओगे।
अगर आपको भी अपने videos को दुनिया के लोगो तक YouTube के द्वारा पहुंचाना चाहते है तो आपको एक YouTube Channel की जरूरत पड़ने वाली हैं। ऐसे कई प्रकार के Channel होते है, जो लोगों या किसी कंपनी के द्वारा विडियोज शेयर करने के लिए बनाए जाते हैं।
YouTube Channel कई सारी niche पर बनाया जा सकता है, जैसे कोई Cooking, Blogging को अपना niche बनाए हुए है तो कोई Fashion जैसे Niche पर काम करते हैं।
YouTube Channel क्यों बनाए?
इसमें आगे बताने से पहले आपको पता होना चाहिए की YouTube Channel बनाना क्यूं हैं? क्योंकि जबतक आपको ये नहीं पता होगा की YouTube Channel का काम क्या है, तबतक आप इसे बनाने के बारे में अच्छे तरीके से नहीं जान पाएंगे।
- Target Audience – आप अपने YouTube Channel की मदद से दुनिया के बहुत से लोगों तक बड़ी आसानी से पहुंच सकते है। और आप अपने YouTube Channel का इस्तेमाल करके बड़ी ही आसानी एक targetted audience तक भी पहुंच सकते हैं।
- Find New Customer – अगर आपके पास एक Business हैं तो आप अपने YouTube Channel की मदद से अपने Business के लिए नए नए कस्टमर्स की भी तलाश कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने Busniess से जुड़े कुछ Videos बनाकर YouTube पर डालने होंगे।
- Get Traffic on Website – आपके पास अगर एक Blog या Website हैं तो आप अपने YouTube Channel की मदद से बढ़ी ही आसानी से अपने Videos की मदद से YouTube से अपने Website पर traffic भेज सकते हो। इसके लिए आपको videos बनाकर बस YouTube पर upload करना है और Upload करते वक्त अपने YouTube Videos के Description में आपको अपने Website के Link को डाल देना हैं।
- Push your Business – आपको तो पता ही होगा ही होगा की अपने किसी Business तक लोगों लाना या आकर्षित करना कितना मुश्किल होता हैं। अगर आपने Digital Marketing किया होगा तो आपको पता होगा की अपने Website तक Organic Traffic लाना कितना मुश्किल वाला काम काम हैं। ऐसे में आप अपने एक YouTube Channel बनाकर अपने Business को भी push कर सकते है, साथ ही साथ अपने Website पर भी Unlimited Traffic ला सकते हैं।
YouTube Channel Kaise Banaye
तो आइए जानते है की YouTube Channel कैसे बनाया जात है, अब मैं आपको सारे चीज़ों को Step by Step बताने वाला हु। बस आपको इन सारे Steps को follow करना हैं।
YouTube Channel बनाने के लिए आपके पास एक Google Account होना चाहिए, यानी की एक Gmail Account होना चाहिए। अगर आपके एक Gmail Account हैं तो आप इसके मदद से बढ़ी सी आसानी से YouTube पर एक Channel बना सकते हैं।
तो अगर आपके पास एक Gmail Account है तो आप आगे बढ़ सकते हैं।
#1. Visit YouTube Official Website
सबसे पहले आपको अपने Mobile या फिर कंप्यूटर में किसी भी ब्राउजर में YouTube के Official Website को खोल लेना है जो की है https://YouTube.com अगर आप एक Mobile का इस्तेमाल कर रहे है तो आप Chrome Browser का इस्तेमाल करे और इसमें Desktop mode को जरूर चालू कर ले। जिस से की आप अपने मोबाइल में भी सारे Steps को बड़ी ही आसानी से फॉलो कर पाए।
#2. Account Login करे।
अब आपको अपने ब्राउज़र में दिख रहे Sign In ऑप्शन पर Click कर देना हैं। जहां आपको अपना Gmail Account को Login करना होगा, अगर आपने पहले से ही ब्राउजर अपना Gmail Login करके रखा है तो अच्छी बात हैं। क्योंकि Gmail की मदद से आप YouTube Channel बना सकते हों।
#3. Google Account पर Tap करे।
जब आप अपने Gmail Account को अपने ब्राउज़र में Login कर लेंगे। तो उसके बाद आपको दाई साइड ऊपर आपको अपना Google Account का logo दिखाई दे रहा होगा। अब आपको अपने Google Account के logo पर Click कर लेना हैं, जहां आपको बहुत सारे options दिखाई दे रहे होंगे। जिसमे से आपको Create a Channel पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना हैं।
#4. Channel का नाम चुने।
अब आपके सामने एक “Your Creator Journey Begins” वाला एक इंटरफेस खुल जायेगा। जहां आपको एक Get Started का tab दिखाई देगा, जिसपर आपको Click कर देना हैं।
अब आप Next page पर आ जायेंगे जहां अब आपको 2 अलग अलग ऑप्शंस दिखाई देंगे। सबसे पहला “Use Your Name” दूसरा “Use Your Custom Name”
अगर आप अपना Channel अपने नाम से बनाना चाहते है तो Use Your Name वाला ऑप्शन का चयन करे। अगर आप अपना एक Channel अपने किसी Brand के नाम से बनाना चाहते है तो Use Your Custom Name का चयन करे।
Channel Name डालते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा।
- आपको अपने Channel का नाम छोटा ही डालना है।
- ऐसा नाम डाले जो आपको हमेशा याद रहे।
- अपने Channel का नाम Unique डाले, जो YouTube पर पहले से न हो।
- कोशिश करे की आप जिस Niche पर videos डालने वाले हो उसी से रिलेटेड आपके Channel का नाम हो।
#5. Create पर Click करे।
जब आप एक YouTube Channel का नाम सोचकर डाल देंगे तो फिर आपको Niche दिख रहे Create के Tab पर Click कर देना है।
Create करते ही आपका Channel बनकर बिल्कुल तैयार हो जाता हैं। अब आपको उसमे कुछ सेटिंग्स करनी होगी।
#6. Profile Picture लगाए।
अब आपके सामने Channel बनकर तैयार हो गया होगा, अब यह आपको एक Profile Picture लगाने का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। जिसमे से आपको अपने Niche से जुड़ा एक Picture बनाकर इसमें लगा देना हैं। साथ ही आपको अपने Channel के लिए एक Description और Social Profiles को भी डाल देना हैं। इस से आपका Channel काफी अच्छा दिखाई देता है और Social Profiles की मदद से कोई आपको Contact कर सकता हैं।
#7. Channel Customise करे।
अब आपको अपने Channel को और भी बेहतरीन बनाने के लिए कुछ सेटिंग्स करने होंगे। जिसके लिए आपको Customise Channel पर Click करके आगे बढ़ना होगा। जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देने लगेंगे, जिसकी मदद से आप अपने Channel को प्रोफेशनल बना सकते हो।
YouTube Par Subscriber Kaise Badhaye – Free 1000 Subiscribers
Professional YouTube Channel Kaise Banaye
तो मैंने आपको पहले बताया है की आप अपना एक YouTube Channel Kaise Bana सकते है। अब आपको मैं आगे बताने वाला हु की आप अपने Channel में कौन कौन से Changes करेंगे तो आपका Channel किसी Professional YouTuber की तरह लगेगा।
Channel Logo
सबसे पहले आपको अपने YouTube Channel के लिए एक Logo बनाना होगा। आप कोशिश करे की आपका जो Channel Name हो, आपका Logo भी उसी से मिलता जुलता हो। इस से आपके Channel को पहचानने में काफी आसानी होगी। अगर आपको Logo बनाना नहीं आता है तो आप मुझे Insta पर मैसेज कर सकते हो। मैं आपके लिए एक logo बना दूंगा।
YouTube Channel Art
जब कोई आपके Channel को विजिट करता है तो सबसे पहले उसे आपके Channel Art पर ही नजर जाता हैं। इसीलिए आपको अपने Channel के Art में एक Attractive सा picture लगाना हैं। Channel Art में एक अच्छा सा Design करके Channel Art लगाए। Channel Art का साइज 2560 x 1440 px रखे, जिस से की आपका Art अच्छा दिखाई दे। अगर आपको Channel Art बनाना नहीं आता है, तो आप मुझे contact करे।
YouTube Channel Intro
आपको अपने Channel के लिए एक Intro भी बनाना होगा। Intro एक तरह का छोटा वीडियो होता है, जो आपके Channel को रिप्रेजेंट करता हैं। इसमें आपके Channel का नाम और आपके Channel का लोगो भी जरूर होना चाहिए। साथ ही ध्यान दे आपका intro ज्यादा लंबा न हो, वह जितना शॉर्ट होगा उतना ही अच्छा होगा।
About Section
About Section में आपको अपने Channel के बारे कुछ लाइन लिखना होता है। जिसमे आपको अपने Channel के बारे में बताना है, साथ ही आप अपने Channel पर किस प्रकार के videos डालने वाले हो इसके बारे में बताना हैं। साथ ही साथ आप अपने बारे में भी कुछ जानकारियां डाल सकते हो।
Links
उसके बाद आपको एक Link का विकल्प दिखाई देगा, जिसमे आपको अपने सभी Social Media account को डाल देना हैं। जिस से की जब भी कोई आपके Channel पर आए तो वह आपके बाकी Social Media account को भी एक्सेस कर पाए और उसे Follow कर पाए। Social media account जोड़ने से Channel का ऑथेंटिकेशन भी बढ़ता है और लोगो को आपके Channel के प्रति विश्वास बढ़ता है।
YouTube Playlist
जब आप अपने YouTube Channel पर videos डालना शुरू कर देंगे और ज्यादा videos आपके Channel पर हो जायेंगे। तो किसी को भी videos ढूंढने में काफी परेशानी होगी। इसीलिए आपको पहले ही अपने YouTube Channel पर Playlist बना लेना हैं। अगर आप एक Tutorial videos बना रहे है तो Playlists आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
Mobile Se YouTube Channel Kaise Banaye
अगर आप अपने मोबाइल की मदद से अपना एक YouTube Channel बनाना चाहते है तो आपको ऊपर जो भी Steps बताए गए है उसे ही follow करना होगा। इसके लिए आप Chrome Browser का इस्तेमाल कर सकते है, इसमें आपको Desktop Site को enable कर देना हैं।
YouTube Video Kaise Upload करे या YouTube Video की SEO कैसे करे?
चलिए अब आपने अपना एक YouTube Channel बना लिया, Channel के सारे सैटिंग्स भी कर लिए। अब आपको जरूरत होगी तो अपने YouTube video को सही तरीके से Upload करने की। तो आइए जानते है YouTube Video Kaise Upload करे।
- Proper Title – आपको अपने video को upload करते वक्त ध्यान देना है की आपके Video का Title जबरदस्त होना चहिए। क्योंकि किसी को भी सबसे पहले आपके video का Title और थंबनेल ही दिखाई देता हैं। आप कोशिश करे की आप ने video में जो भी बताया वह आपके Title से ही पता चल जाए।
- Attractive Thumbnail – जैसा कि मैंने आपको बताया की Title के बाद सबसे ज्यादा असर यूजर्स पर Thumbnail ही डालता हैं। Thumbnail से ही पता चल जाता है की आपके वीडियो में क्या कंटेंट हैं। आप Thumbnail में Clickbet न करे, आपने जो कंटेंट बनाया है उसी अनुसार अपना Thumbnail बनाए। अगर आपको Thumbnail बनाना नहीं आता तो आप Canva का इस्तेमाल कर Attractive Thumbnail बना सकते हैं।
- Focus Keyword – आपको Video बनाते समय अपने Focus Keyword पर ध्यान देना होगा। आपको कई बार अपने Focus Keyword का इस्तेमाल करना होगा। वही इसे Upload करते वक्त भी आपको अपने Focus Keyword पर ध्यान देना है और उसे अपने Title और Thumbnail में जरूर डालना हैं।
- Website or Blog URL – जब आप किसी Topic पर video बनाए तो आपको same topic पर एक Article लिख कर उसे अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर देना हैं। फिर जब आप same Topic वाला वीडियो अपलोड करे तो आप अपने वीडियो के description में उस Article का लिंक डाल दे। जिस से की आपके विडियोज के व्यूअर आपके Blog पर भी आसानी से जा सके।
जब आप यह सारी जरूरी चीजों को पूरा कर ले, फिर आपको Publish पर Click करके वीडियो पोस्ट कर देना हैं।
YouTube Guidelines
मैंने बहुत सारे लोगों को देखा है की वह अपना एक YouTube Channel बना तो लेते है लेकिन बाद में वह Channel YouTube के द्वारा डिलीट कर दिया जाता है। या तो उस Channel का Monetization को Disable कर दिया जाता हैं। इसीलिए मैं आपको यूट्यूब चैनल के नियम और शर्तों के बारे में बता देता हु, जिसे आपको ध्यान में रखते हुए अपने Channel पर विडियोज Upload करना हैं।
कभी भी भूल कर भी किसी दूसरे लोगों की वीडियो को अपने Channel पर पोस्ट न करे, इस से आपको Copyright Strike मिल सकता है। और जल्दी ही आपका Channel delete भी किया जा सकता हैं।
- कभी भी अपने Channel पर Sexual या Nudity वाले कंटेंट Publish ना करे।
- आप ऐसे विडियोज कभी न डाले, जो किसी जाति या धर्म का विरोध करता हो।
- आपको YouTube के और भी Guidelines है जिसको अच्छे तरीके से Follow करना हैं।
- आप यहां से YouTube Guidelines से पूरा पढ़ सकते हैं।
YouTube Partner Program के लिए Minimum Eligibility Criteria क्या हैं?
जब आप एक YouTube Channel बनाकर उसपर Video डालना शुरू कर देंगे, तो उसके बाद आपकी भी इच्छा होगी की इस से पैसे कमाने के लिए क्या करना होगा। इसके लिए आपको YouTube Partner Program में जुड़ना होगा, जिसके लिए आपको कुछ Criteria को पूरा करना होगा।
- आपको YouTube के सभी Guidelines को follow करना होगा।
- भारत में तो YouTube Partner Program चालु है तो आपको इसके लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं।
- आपके Videos पर 4000 Hours Watch Time पूरा होना चाहिए, जो पिछले 12 महीने में पूरे होने चाहिए।
- आपके Channel पर कम से कम 1000 Subscriber पूरा होना चाहिए।
जब आप यह सारी Criteria को पूरा कर लेंगे तो आपके पास YouTube की तरफ से YouTube Partner Program में जुड़ने के लिए एक Mail आ जायेगा। जिसके बाद आप आसानी से YouTube से पैसे कमा सकते हो।
FAQs – YouTube Channel Kaise Banaye
अपना खुद का यूट्यूब चैनल कैसे बनाया जाता हैं?
अपना YouTube Channel बनाना बिल्कुल आसान हैं, बस इसके लिए आपके पास एक Gmail ID होना चाहिए। उसके बाद आप ऊपर बताए गए Steps को follow करके अपना खुद का यूट्यूब चैनल बना सकते हैं।
यूट्यूब पर चैनल कैसे बनाएं और पैसे कैसे कमाए?
YouTube पर चैनल बनाना बिल्कुल आसान है, बस ऊपर के सभी Steps को फॉलो करे। उसके बाद आप Videos Upload करके YouTube से आसानी से पैसे कमा सकते हो।
यूट्यूब पर कब पैसा मिलता हैं?
जब आप YouTube Partner Program में जुड़ जायेंगे, उसके बाद आप अपने Video की मदद से पैसा कमा सकते हो।
यूट्यूब चैनल कैसे बनाये मोबाइल से 2022?
मोबाइल से YouTube Channel बनाने के लिए आपको Chrome Browser में Desktop Site enable कर लेना है, उसके बाद आप ऊपर के तरीके से बना सकते हैं।
यूट्यूब पर नाम कैसे लिखे?
YouTube पर आप अपने Niche के हिसाब से एक नाम का चयन कर सकते हैं।
यूट्यूब चैनल बनाने में कितना खर्च आता हैं?
YouTube Channel में कोई पैसा नहीं लगता हैं, यह बिल्कुल फ्री हैं। बस आपको एक Gmail ID पहले बना लेना हैं।
Summary – YouTube Channel Kaise Banaye
इस Article में मैंने आपको बताया की YouTube Channel Kaise Banaye. यहाँ मैंने इसके बारे में एकदम विस्तार से आपको बताया। मैंने YouTube Channel बनाने के बाद आप कौन कौन सी Settings करनी होगी उसके बारे में भी अच्छे से बताया। अगर आपको हमारा यह Article अछा लगा हो तो ise अपने दोस्तों के साथ भी शेयर ज़रूर करे।
मेरा नाम Rajan Sharma है। मैं Darbhanga, Bihar से हूँ। मैं एक Blogger और YouTuber हूँ, मुझे लोगो को Technology के बारे में बताना बहुत अच्छा लगता हैं। बस यही वजह है की मैंने यह Blog बनाया हैं। आपको हमारी दी हुई जानकारी कैसी लगती है जरूर बतायेगा।