क्या आपको पता है UPI क्या हैं? अगर नहीं तो कोई बात नहीं क्यूंकि आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है UPI Full Form in Hindi, UPI क्या हैं, UPI कैसे काम करता है, UPI के क्या फायदे और नुकसान है।
आज के ज़माने में Internet का इस्तेमाल तो लगभग हर कोई ही करता है, जिसमे किसी को बस अपने मोबाईल से पैसे भेज देना। कितना अच्छा लगता है न की आपको अपने खाते से किसी भी प्रकार के लेन देन करने के लिए आपको बैंक नहीं जाना होगा। जी हां आप बिल्कुल सही समझ रहे है, UPI एक ऐसा तरीका है जिसके मदद से आप अपने मोबाइल से ही किसी को भी पैसे भेज सकते हैं।
आज के ज़माने में लगभग सभी काम इंटरनेट के ज़रिए हो रहा हैं। शायद आपने भी पहले कभी नहीं सोचा होगा की अपने मोबाईल के जरिए भी किसी को भी आसानी से पैसा भेजा जा सकता हैं। जब से Coronavirus आया है तब से तो हर किसी को Online Payment की जरूरत महसूस होने लगी।
आज आप अपने घर पर बैठे बैठे अपने Bank Account से किसी भी प्रकार का Transaction कर सकते हैं। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं हैं। बहुत सारे लोग आज UPI Payments App का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता की UPI आखिर काम कैसे करता हैं या UPI क्या हैं?
आज के समय में UPI का इस्तेमाल लगभग कई देशों में किया जानें लगा हैं, जिसमें भूटान, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात इत्यादि देश शामिल हैं। तो चलिए आपको बताते है UPI Full Form in Hindi, साथ ही UPI क्या हैं? क्या UPI सुरक्षित हैं, क्या UPI आज के समय में इस्तेमाल किया जाना चाहिए?
UPI Meaning in Hindi – यूपीआई क्या है?
UPI एक ऐसा तरीका हैं जिसके मदद से कोई भी वित्तीय लेन देन किया जा सकता हैं। इसको NPCI (National Payments Corporation of India) के द्धारा 11 अप्रैल 2016 को भारत में पेश किया गया था। इसके आ जाने से आप किसी को भी कही भी बस अपने मोबाईल की मदद से ही पैसे भेज सकते हैं।
NPCI भारत की एक संस्था हैं, इसके द्वारा ही भारत में ATM और भी Transaction और पेमेंट्स तरीकों का लेखा जोखा किया जाता है। National Payments Corporation of India को Reserve Bank of India के द्धारा संचालित किया जाता हैं।
UPI के मदद से आप अपने बैंक एकाउंट से किसी भी तरह के लेन देन कर सकते हो। UPI के आ जाने से लेन देन का तरीका बहुत आसान हो गया हैं। जैसे अब आप अपने घर बैठे अपने मोबाईल की मदद से रेलवे टिकट, रिचार्ज, मूवी टिकट और शॉपिंग कर सकते हो। साथ ही इसके मदद से आप अपने मोबाइल से ही किसी भी प्रकार के फार्म फिल करना और इसके बाद उसका पेमेंट्स कर सकते हो।
UPI Full Form in Hindi – UPI का पूरा नाम।
UPI का इंगलिश में पूरा नाम Unified Payments Interface होता हैं। वही UPI को हिंदी में एकीकृत भुगतान इंटरफेस कहा जाता हैं।
UPI आज हर कोई लगभग इस्तेमाल करने लगा हैं। आपको UPI कई सारे App में देखने को मिल जाते हैं। जैसे Paytm, PhonPe, Google Pay इत्यादि।
UPI काम कैसे करता हैं?
कुछ सालो पहले यानी 2015 से पहले भारत में Online Transaction का चलन उतना ज्यादा नहीं था। सिर्फ कुछ गिने चुने लोग ही Intetnet Banking, Debit Card और Credit Card के द्वारा Online Transaction किया करते थे। Intetnet Banking या किसी Card के द्वारा कोई ट्रांस्केशन करना नॉन टेक्निकल आदमी के लिए बहुत मुश्किल भरा सबब था। ये क्रेडिट कार्ड सब के पास हुआ भी नहीं करती थी।
फिर UPI को लॉन्च किया गया। यह IMPS (Immediate Payment Service) पर आधारित एक पेमेंट्स सिस्टम हैं। UPI एक ऐसा सर्विस है जिसको सिर्फ़ मोबाईल के मदद से ही उपयोग में लाया जा सकता हैं, इसीलिए UPI को Instant Iner Bank Electronic Fund Transfer Service भी कहा जाता हैं। IMPS लेन देन की एक सर्विस है जिसके मदद से कोई भी ट्रांस्केशन बस कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाता हैं।
UPI के मदद से कई तरीकों से पैसे की लेन देन की जा सकती हैं।
- अगर सामने वाला व्याक्ति भी UPI का उपयोग करता है तो आप बस उसे उसके मोबाईल नंबर के मदद से पैसे भेज सकते हो।
- जब सामने वाला व्यक्ति UPI का उपयोग न करता हो तो आप उसके Bank Account Number और IFSC की मदद से पैसे भेज सकते हो।
- जब आप कही शॉपिंग के लिए जाओगे तो वहा आपको स्कैनर दिखाईं देगा, आप उसपर Scan करके भी पैसे को भेज सकते हो।
- जो भी UPI का इस्तेमाल करते है उनके पास एक UPI ID भी होती हैं। तो आप किसी को पैसे उसके UPI ID के मदद से भी पैसे भेज सकते हैं।
कुछ सालों पहले UPI के आ जानें से भारत में Online Transaction का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ गया हैं। आज के समय में कई सारे UPI App आ चुके है जिसमें – Google Pay, PhonePe, Amazon Pay इत्यादि हैं। जिसके मदद से आसनी से ही पैसे की लेन देन आसानी से किया जा सकता हैं।
How to Use UPI – UPI का इस्तेमाल कैसे करते है?
UPI का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाईल में अपने मोबाईल के स्टोर से एक UPI App को डाउनलोड करना होता हैं। UPI को सपोर्ट करने वाले अब कई सारे App भारत में उपलब्ध हो चुके हैं। जैसे – Google Pay, PhonePe, Amazon Pay को डाउनलोड कर लेना हैं।
डाउनलोड करने के बाद आपको Mobile और Email की मदद से उसमे Sign-up करना होगा। फिर वहा आपको एक VPA Address मिल जायेगा। VPA Address को ही UPI Address कहा जाता हैं, इसी UPI का उपयोग किसी को पैसे भेजने या लेने में किया जाता हैं।
सभी UPI App में UPI ID अलग अलग तरह के हो सकते हैं। उदाहरण के लिए आपको PhonePe में UPI ID में आपको Mobile number होता हैं। जैसे – 9006******@ybl होता हैं।
UPI Pin Kya Hai – UPI Pin क्या हैं?
आपको UPI Apps से पैसे की लेन देन करने के लिए UPI Pin की जरूरत होती हैं। UPI Pin बनाने के लिए आपके पास ATM Card ज़रूर ही होना चाहिए। जब आप किसी भी UPI App में Sign-up करोगे तो उसके बाद आपको वहा UPI Pin का एक विकल्प दिखाई देगा। जिसपर क्लिक करके आपको वहा ATM Card के last 6 digit मांगा जाएगा। उसके बाद आपको ATM Pin और Expiry date भी मांगा जाएगा।
इस सब का उपयोग करके आप अपने लिए एक UPI Pin बना पाओगे। UPI Pin चार और छः डिजिट का हो सकता हैं। UPI Pin बस एक बार ही बनाना होता है। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल किसी भी UPI App के लिए कर सकते हो।
Benifit of UPI – UPI की विशेषताएं।
- UPI का इस्तेमाल 24×7 किया जा सकता हैं।
- इसके मदद से बहुत ही आसानी से और सेकंड में ही पैसे का लेन देन किया जा सकता हैं।
- UPI से सिर्फ़ आप Mobile Number या UPI ID के मदद से ही पैसे भेज सकते हो।
- इसका इस्तेमाल कोई भी आसानी से कर सकता हैं।
- इसके द्वारा आप रिक्वेस्ट भेज कर भी किसी से पैसे मंगवा सकते हैं।
- UPI के द्वारा रोजाना 2 लाख रुपए का लेन देन आसनी से किया जा सकता हैं।
UPI के फ़ायदे और नुकसान।
UPI के आ जाने से कई तरह के फ़ायदे हुए है तो वही कई नुकसान भी हुए हैं। तो आइए बताते है आपको इसके फ़ायदे और नुकसान के बारे में।
Advantage of UPI – UPI के फ़ायदे।
- अगर सामने वाला व्यक्ति UPI App का इस्तेमाल करता है तो आप उसे बाद मोबाइल नंबर से ही पैसे लेने देन कर सकते हैं।
- UPI App की मदद से किसी भी QR code को Scan करके भी पैसे भेजा जा सकता हैं।
- UPI की मदद से आप किसी भी तरह के रिचार्ज, बिजली बिल जैसे चीज़ों का पेमेंट्स किया जा सकता हैं।
- आप अपने मोबाइल के मदद से ही अपना Bank Balance चेक कर सकते हो।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए कोई Sunday Monday नहीं होता है। इसका इस्तेमाल रोजाना किसी भी वक्त किया जा सकता हैं।
- यह सुरक्षा के दृष्टि से भी बहुत अच्छा हैं।
Disadvantage of UPI – UPI के नुकसान।
- UPI का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास ATM Card होना अनिवार्य हैं।
- इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक Smartphone भी होना चाहिए।
- UPI के द्वारा आजकल धोखाधड़ी के मामले भी बहुत तेजी से होने लगा हैं।
- UPI का इस्तेमाल करने के लिए आपके Bank Account में मोबाईल नम्बर जुड़ा हुआ होना चाहिए।
Read Also : ————
UPI Supporting Bank – UPI को सपोर्ट करने वाला बैंक।
आज लगभग सभी बैंको के द्वारा UPI का सपोर्ट दिया जाता हैं। उनमें से कुछ बैंक ये भी हैं –
- State Bank of India
- Federal Bank
- Axis Bank
- Punjab National Bank
- Syndicate Bank
- Bank of Baroda
- Karnataka Bank
- Bank of Maharashtra
- Oriental Bank of Commerce
- Central Bank of India
- ICICI Bank
- HDFC Bank
- Kotak Mahindra Bank
- Allahabad Bank
- Vijaya Bank
- Canara Bank
- Yes Bank
- HSBC Bank
- IndusInd Bank
- United Bank of India
- IDBI Bank
- UCO Bank
- Union Bank of India
UPI App Name in Hindi
आज लगभग बहुत सारे App आ चुके है जिसके द्वारा UPI का इस्तेमाल किया जाता हैं।
- Mobikwik
- Google Pay
- PhonePe
- BHIM SBI Pay
- Amazon Pay
- Paytm
- BHIM App
FAQs (UPI Full Form in Hindi)
UPI क्या है और कैसे काम करता है?
UPI एक NPCI के द्वारा लॉन्च किया गया सर्विस हैं। इसके मदद से पैसे का लेन देन करना बहुत ही आसान हैं।
UPI का मतलब क्या होता है?
UPI के द्वारा अपने मोबाईल से ही किसी को पैसे भेजा जा सकता हैं। इसका पुरा नाम Unified Payments Interface होता हैं।
यूपीआइ कैसे इस्तेमाल करें?
इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको UPI Apps की जरूर होगी। जिसको अपने मोबाईल में डाउनलोड करके UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या यूपीआई आईडी शेयर करना सेफ है?
जी बिलकुल नहीं। आपको कभी भी अपना UPI ID किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। इस से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता हैं।
बेस्ट यूपीआई एप कौन सा है?
वैसे तो बहुत सारे UPI App उपलब्ध है, लेकिन ज्यादातर Google Pay और Phone Pe का इस्तेमाल किया जाता हैं।
निष्कर्ष (UPI Kya Hai और UPI Full Form in Hindi)
तो आपको हमने इस पोस्ट में बताया की UPI क्या हैं, यह कैसे काम करता हैं, इसके क्या फ़ायदे और नुकसान हैं। इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता हैं।
मैं आशा करता हु की आपको UPI से जुड़े सभी सवालों के ज़बाब निश्चित ही मिल गए होंगे। तो इस से यही निष्कर्ष निकलता है की UPI के आ जाने से किसी भी प्रकार का पैसे का लेन देन करना बहुत ही आसान हो गया हैं।
अगर आपको हमारा यह Article UPI Full Form in Hindi अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.
For my thesis, I consulted a lot of information, read your article made me feel a lot, benefited me a lot from it, thank you for your help. Thanks!
A lot of blog writers nowadays yet just a few have blog posts worth spending time on reviewing.Really thank you! Cool.
I have read your article carefully and I agree with you very much. So, do you allow me to do this? I want to share your article link to my website.