क्या आप भी कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है, लेकिन आपको नहीं पता है की कंप्यूटर क्या है? तो आइए आज हम आपको बताते है Computer Software In Hindi और इसके प्रकार।
इस Article में आपके साथ कंप्यूटर से जुड़ी कुछ जानकारियां सांझा करने वाला हु। जिसमे कंप्यूटर क्या है? सॉफ्टवेयर कैसे बनाएं जाते है? सॉफ्टवेयर का क्या काम है? सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कैसे करते है? सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते है?
आपको तो पता ही होगा की हम जिस भी मोबाईल या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है उसमे सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता हैं। अगर मोबाईल या कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर नहीं होंगे तो वह किसी भी काम के नहीं होंगे।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की आपकी अगर कंप्यूटर से जुड़े किसी भी प्रकार के सवाल है तो वह यहां आपके सभी सवालों के ज़बाब मिलने वाले हैं। यहां मैं आपको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही यह भी बताने वाले है की कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या होता है परिभाषा सहित। तो चलिए चलते है अपने Article की तरफ –
Computer Software in Hindi – कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या हैं?
कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर (Computer Software) एक तरह का निर्देश और प्रोग्राम का संग्रह होता हैं। जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर के द्वारा किसी काम को पूरा करने और संचालित करने के लिए उपयोग में आता हैं। सॉफ्टवेयर के द्वारा ही कंप्यूटर से किसी काम को किया जा सकता हैं। इसके बिना कंप्यूटर किसी खाली डब्बे की तरह होता हैं।
कंप्यूटर को चलाने के लिए दो चीजों की जरूरत होती हैं। जिसके एक सॉफ्टवेयर और दूसरा हार्डवेयर होता हैं। हार्डवेयर को आप देख सकते है लेकिन सॉफ्टवेयर को देखा नही जा सकता हैं। सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में बस इंस्टॉल किया जा सकता हैं। सॉफ्टवेयर को आप इस तरह से भी समझ सकते हैं की सॉफ्टवेयर का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता। इसे बस आप कंप्यूटर में महसूस कर सकते हो।
अगर किसी कंप्यूटर में कोई सॉफ्टवेयर नहीं है तो कंप्यूटर का इस्तेमाल किसी के द्वारा नहीं किया जा सकता हैं। जैसे – Photoshop, MS Office, Antivirus एक तरह का सॉफ्टवेयर हैं।
Definition of Computer Software in Hindi – कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की परिभाषा।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक तरह का प्रोग्राम होता है, जिसके मदद से कंप्यूटर में किसी भी प्रकार के काम को किया जाता हैं। अगर किसी कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर नहीं है तो वह एक डब्बे के सामान हैं।
History of Software in Hindi – सॉफ्टवेयर का इतिहास।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के इतिहास की बात करें तो यह तब की जब दुनिया के पहले प्रोग्राम को Ada Lovelance के द्वारा 19 वीं शताब्दी में लिखा गया था। यह Charles Babbage के द्वारा डेवलप किए गए Analytical Engine के लिए लिखा था। इसके द्वारा ही प्रूफ किया गया था की कैसे Engine Bernoulli Number को Calculate कर सकता हैं।
सॉफ्टवेयर शब्द का खोज Jhon Tukey के द्वारा किया गया था जो की एक गणितज्ञ थे। Alen Tuner ने एक लेख लिखा था जिसका नाम “Computable Numbers With An Application To The Entscheidungsproblem” था। इसमें इस लेख में सॉफ्टवेयर के सिद्धांत के बारे में दर्शाया था।
Types of Computer Software in Hindi – कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रकार।
तो हमने आपको बताया Computer Software in Hindi, अब आइए आपको कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रकार के बारे में बताते हैं।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर दो प्रकार के होते हैं –
- System Software – सिस्टम सॉफ्टवेयर
- Application Software – एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
#1 – System Software – सिस्टम सॉफ्टवेयर
System Software किसी भी कंप्यूटर को संचालित करने के काम करता हैं। जब हम किसी कंप्यूटर को On करते है तो System Software ही होता है जो हार्डवेयर को निर्देश देता है और कंप्यूटर किसी काम को करने के लिए तैयार होता हैं।
System Software के कुछ उदाहरण –
- Windows
- Android
- Anti Virus
- Audio Driver
- Graphic Driver
System Software भी चार प्रकार के होते हैं जिसमे –
- Operating System Software – Operating System के द्वारा की किसी भी Device और उसके बाकी सॉफ्टवेयर को संचालित किया जाता हैं। इसीलिए इसको Main Software भी कहा जाता हैं। Operating System के द्वारा ही किसी भी कंप्यूटर को boot किया जाता है, यह कंप्यूटर में जितने भी सॉफ्टवेयर होते है उसको संचालित करने का भी काम करता हैं। आपने कुछ Operating System के नाम जरूर ही सुने होंगे जिसका इस्तेमाल आजकल Operating System Software के तौर पर सबसे ज्यादा किया जाता हैं। जिसमे – Windows, Linux, Android, Mac OS सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं।
- Utility Software – Utility Software के द्वारा किसी भी Operating System और Application को सुरक्षा प्रदान किया जाता हैं। इसका संबध सिर्फ और सिर्फ Software से ही होता है, इसीलिए इसको Service Program के नाम से भी जाना जाता हैं। जिसमे Anti Virus भी एक Utility Software का एक उदाहरण हैं।
- Driver Software – यह एक प्रकार का ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसके मदद से किसी भी हार्डवेयर और कंप्यूटर के बीच में संबंध स्थापित किया जाता हैं। जैसे जब हम अपने कंप्यूटर में माउस लगाते है तो उसके लिए एक Mouse Driver इंस्टॉल किया होता हैं तभी हमारा Mouse काम करता हैं। कंप्यूटर में कई तरह के Driver Software इंस्टॉल किए जाते है जिसमे – Audio Driver, Video Driver, Motherboard Driver शामिल हैं।
- Programming Software – यह एक तरह का ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसके मदद से हम किसी भी दुसरे सॉफ्टवेयर के लैंग्वेज को लिखा जाता हैं। कोई भी कंप्यूटर सिर्फ़ Machine Language को ही समझता हैं, तो Programming Software के मदद से ही किसी भी लैंग्वेज को Machine Language में किसी भी सॉफ्टवेयर को समझाया जाता हैं। Programming Software के कुछ उदाहरण है – Complier, असेंबलर्स, Text Editor etc.
#2 – Application Software
Application Software का काम किसी विशेष प्रकार का होता हैं। इसे हम शॉर्ट में App भी कहते हैं। इसका सीधा संबंध यूज़र से होता हैं। Application Software के द्वारा ही हम कंप्यूटर में किसी काम को करते हैं। इसे आप आसानी से Install कर सकते हैं।
Application Software के उदाहरण इस प्रकार है –
Microsoft Office
Adobe Photoshop
Video Editor
Chrome Browser
Application Software के 2 प्रकार होते है –
Basic Application Software – इसका इस्तमाल हम रोजाना के काम के लिए करते हैं। इस से किसी भी विशेष काम को नहीं किया जाता हैं। जब कोई कंप्यूटर सीखता है तो पहले उसे Basic Application के बारे में जानकारी दी जाती हैं जैसे – Graphic Application, Word Processing Program etc
Special Application Software – यह एक तरह का ऐसा सॉफ्टवेयर होता है जिसको किसी विशेष काम के लिए ही बनाया जाता हैं। इसका इस्तेमाल बस वहीं लोग करते है जिन्हें इसकी जरूरत होती हैं। जैसे – Accounting Software, Billing Software etc.
Importance of Software – Software की क्या जरूरत है?
Software की जरूरत हमे कंप्यूटर के द्वारा किसी भी काम को करने के लिए होता हैं। अगर आपके कंप्यूटर में कोई सॉफ्टवेयर नहीं है तो आपका कंप्यूटर बेजान हैं। आप कंप्यूटर के द्वारा किसी भी काम को नहीं कर पाएंगे।
सॉफ्टवेयर की जरूरत कंप्यूटर को on करने से लेकर उसमे कोई भी काम को करने के लिए होता हैं।
जैसे अगर आपको अपने कंप्यूटर को Open करना है तो फिर आपको Operating System Software की जरूरत होती हैं। वही जब आपको अपने Operating System और किसी भी सॉफ्टवेयर को सुरक्षा प्रदान करना है तो वहा आपको Utility Software की जरूर होती हैं।
आप जब किसी को call करते है या किसी से Text के जरिए बात करते हैं। जब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई गेम खेलते हैं। यह सभी एक प्रकार का सॉफ्टवेयर ही होता हैं। हमे कंप्यूटर में जो भी करना है उसके लिए एक अलग अलग सॉफ्टवेयर होता हैं। जब हम किसी Photo को एडिट करना चाहते है तो हम कंप्यूटर में Adobe Photoshop का इस्तेमाल करते हैं, यह एक सॉफ्टवेयर ही होता हैं।
How to Make Software in Hindi – Software कैसे बनता है?
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या फिर कोई भी मोबाइल सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर भाषा की मदद से बनाया जाता हैं। कंप्यूटर की भाषाएं कई प्रकार की होती हैं जैसे – JavaScript, Puthon, Java, HTML इत्यादि। आप इन भाषाओं को सीखकर एक सॉफ्टवेयर को बना सकते हैं।
आप कंप्यूटर में MS Word, Photoshop हो या आपके Mobile का कोई सॉफ्टवेयर सभी को बनाने के लिए Computer Language का उपयोग किया जाता हैं।
जो सॉफ्टवेयर को बनाता है उसे Developer या फिर Software Enginner कहा जाता हैं। ये लोग कंप्यूटर भाषाओं को अच्छे तरीके से सीखे होते है फिर एक सॉफ्टवेयर का निर्माण करते हैं।
Function of Computer in Hindi – Software कैसे काम करता है?
कोई भी सॉफ्टवेयर क्या क्या करेगा वह इस बात पर निर्भर करता है की वह किसलिए बनाया गया हैं।
जैसे Operating System Software को किसी भी Device को चालू करने से लेकर कंप्यूटर में किसी भी फाइल को मैनेज करने के लिए बनाया गया हैं। इसी तरह के बहुत सारे सॉफ़्टवेयर होते है जैसे Paint और Photoshop को Gparhic Designing के लिए बनाया गया हैं। वही बात करें MS Word, Notepad और Wordpad की तो इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप कोई भी डॉक्यूमेंट बना सकते हो।
अगर आप कोई Game खेल रहे हो तो वह भी एक तरह का सॉफ्टवेयर है। इसी तरह बहुत सारे प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है जिसकी मदद से आप कई प्रकार के काम करते हैं।
ये भी पढ़े – Computer Ka Full Form – कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है?
FAQs – Computer Software in Hindi
Computer Software क्या है?
यह एक तरह का प्रोग्राम होता है जिसके मदद से आप अपने कंप्यूटर या मोबाईल में कोई भी काम कर सकते हो।
सॉफ्टवेयर के प्रकार?
सॉफ्टवेयर मुख्यता दो प्रकार के होते हैं, जिसमे पहला System Software तो वही दुसरा Application Software होता हैं।
सॉफ्टवेयर की शुरुआत कब हुई?
1935 में Alen Turing के द्वारा एक सॉफ्टवेयर बनाया गया था, जिसके बाद Software की शुरूवात हुई थी।
सॉफ्टवेयर के कुछ उदाहरण क्या है?
Wimdows और Android System Software के उदाहरण है वही Photoshop और MS Office Application Software के उदाहरण हैं।
सॉफ्टवेयर कौन बनाता हैं?
सॉफ्टवेयर बनाने के लिए coding सीखना होता है, जो लोग कोडिंग सीखे होते है वही सॉफ्टवेयर बनाते हैं। उन्हे Developer कहा जाता हैं।
निष्कर्ष – Computer Software in Hindi
तो इस पोस्ट में मैने आपको बताया की Computer Software Kya Hai और इसका इस्तेमाल पहली बार कब हुआ था। इसके क्या क्या प्रकार हैं। सॉफ्टवेयर से यही निष्कर्ष निकलता है की सॉफ्टवेयर के मदद से ही किसी काम को किया जा सकता हैं। अगर सॉफ्टवेयर न हो तो कंप्यूटर एक डब्बा के समान होता हैं।
अगर आपको हमारा यह Article पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
मेरा नाम Rajan Sharma है। मैं Darbhanga, Bihar से हूँ। मैं एक Blogger और YouTuber हूँ, मुझे लोगो को Technology के बारे में बताना बहुत अच्छा लगता हैं। बस यही वजह है की मैंने यह Blog बनाया हैं। आपको हमारी दी हुई जानकारी कैसी लगती है जरूर बतायेगा।